nav-left cat-right
cat-right

प्रवेश लाल यादव, नीलम गिरी स्टारर निर्माता मुकेश गिरी की भोजपुरी फ़िल्म ‘जस्ट मैरिड’ रिलीज़ के लिए तैयार...

निर्माता मुकेश गिरी और विशाल वर्मा के निर्देशन में बनी भोजपुरी फ़िल्म ‘जस्ट मैरिड’ बहुत जल्द सिनेमाघरों में आ रही है। प्रवेश लाल यादव और नीलम गिरी की मुख्य भूमिका वाली इस फ़िल्म का ट्रेलर गिरिराज म्युज़िक पर आउट हो गया है जिसे काफी सराहा जा रहा है। मुम्बई के इम्पा थिएटर में इस फ़िल्म का प्रीव्यू रखा गया जिसे सभी ने खूब पसन्द किया। निर्माता मुकेश गिरी की इस फ़िल्म के संगीतकार साजन मिश्र हैं और इस फ़िल्म के गीतकार डॉ सागर हैं।

गिरिराज प्रोडक्शन और गिरिराज म्युज़िक के ओनर प्रोड्यूसर मुकेश गिरी अपनी इस फ़िल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उनका कहना है कि जस्ट मैरिड भोजपुरी सिनेमा में मील का पत्थर साबित होगी। इसकी कहानी इसके संवाद और इसका संगीत इसके प्लस पॉइंट हैं। फ़िल्म दर्शकों को बेहद लुभाएगी।

निर्देशक विशाल वर्मा अपनी इस फ़िल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं उनका कहना है कि यह रोमांटिक फिल्म है और फैमिली ड्रामा है। इसकी शूटिंग बनारस और मिर्जापुर में की गई है। फ़िल्म मे कुल 4 गाने हैं।  सभी गीत सिचुएशनल हैं, कहानी को आगे बढाते हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि इस फ़िल्म को मल्टीप्लेक्स में रिलीज़ करें। हमारी एक और फ़िल्म होली के अवसर पर रिलीज होगी।”

गिरिराज प्रोडक्शन और बनिया प्रोडक्शन प्रस्तुत फ़िल्म जस्ट मैरिड के लेखक शशि रंजन द्विवेदी, डीओपी इमरान शगुन हैं। प्रवेश लाल यादव और नीलम गिरी के साथ फ़िल्म में संतोष पहलवान, राजेश तोमर, श्रद्धा यादव, नीलम पांडेय, मनीष चौरसिया इत्यादि ने भी काम किया है। प्रोडक्शन मैनेजर जीतू बाबा हैं।

   

प्रवेश लाल यादव, नीलम गिरी स्टारर निर्माता मुकेश गिरी की भोजपुरी फ़िल्म  ‘जस्ट मैरिड’ रिलीज़ के  लिए तैयार


मेरा भारत महान के बाद विपुल राय और देवेन्द्र तिवारी लेकर आ रहे हैं कल्लू के साथ ‘राम अबराम’...

भोजपुरी फिल्म मेरा भारत महान की अपार सफलता के बाद सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू के साथ अब फिल्म निर्माता विपुल राय और निर्माता, निर्देशक, डीओपी देवेन्द्र तिवारी एक साथ एक और धमाकेदार फिल्म ‘राम अबराम’ लेकर आ रहे हैं। जिसका फर्स्ट लुक रामनवमी के पावन पर्व पर लांच किया गया है। फिल्म के पोस्टर पर अरविंद अकेला कल्लू दो अलग अलग लुक्स में नज़र आ रहे हैं। इस लुक की खूब प्रशंसा की जा रही है।

वी प्रांजल फ़िल्म क्रिएशन प्रा.लि. & मील माई मूवीज बैनर के तले बनी विपुल राय प्रस्तुत भोजपुरी फ़िल्म ‘राम अबराम’ के निर्माता, निर्देशक, छायांकन देवेंद्र तिवारी हैं। सह निर्माता बृजेश कुमार राय हैं। संगीतकार छोटे बाबा (बसही), गीतकार सुमित चंद्रवंशी, प्रकाश बारूद, छोटू यादव, लेखक मनोज पाण्डेय हैं।  कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, फाइट मास्टर दिनेश यादव हैं संकलन धर्म सोनी, कला नजीर शेख, प्रोडक्शन रौनक मिश्रा, जय मिश्रा, विजय यादव हैं। सहायक निर्देशक धनंजय तिवारी हैं। लखनऊ लोकल प्रोडक्शन से गौस हुसैन हैं। पी.आर.ओ. सोनू निगम, रामचंद्र यादव हैं। ड्रेस डिज़ाइनर विद्या मौर्या, विष्णु हैं। मुख्य कलाकार अरविंद अकेला कल्लू, ऋतु सिंह, चांदनी सिंह, विनीत विशाल, संजय पांडेय, रक्षा गुप्ता, संजीव मिश्रा, पुष्पेंद्र राय, उमाकांत राय, विजया सिंह, कुमार अभिनव, सुशील यादव, संतोष, कौशल शर्मा, मुन्ना सिंह आदि हैं।

इस फ़िल्म को लेकर देवेन्द्र तिवारी ने कहा, मेरी बनायी हुई सभी फिल्मो की कहानी काफी दमदार और रोचक रहती है। मैं अपनी फिल्मो की कहानियों पर खासा ध्यान देता हूं। राम अबराम सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म है, जिसे देखने के बाद समाज के बीच के ऊर्जावान संदेश जायेगा।

अरविंद अकेला कल्लू ने कहा, राम अबराम का पहला पोस्टर काफी आकर्षित है। इस तरह की फिल्म में मुझे पहली बार करने को मिला है, जिसके लेकर मैं काफी उत्साहित भी हूं। देवेंद्र जी के निर्देशन में मैंने पहली बार काम किया है। उनके निर्देशन में काम कर काफी मजा आया।

मेरा भारत महान के बाद विपुल राय और देवेन्द्र तिवारी लेकर आ रहे हैं कल्लू के साथ ‘राम अबराम’

यश कुमार की “मिट्टी” रिलीज को है तैयार, ब्लू कोरल्स इंटरटेनमेंट प्रा.लि. ने बनाया है अनोखी फ़िल्म...

भोजपुरी सिनेमा के यूनिक स्टार यश कुमार अपने फैंस और सिनेप्रेमियों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए लेकर आ रहे हैं एक ऐसी भोजपुरी फ़िल्म जोकि खाँटी भोजपुरिया माटी से सराबोर है, जिसका नाम है “मिट्टी”। जिसे बड़े परदे पर देखने का एक अलग ही मजा होगा। जी हाँ! डेली रूटीन फिल्मों से अलग हटकर बेहतरीन भोजपुरी फिल्मों के निर्माण में आगे आई फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस ब्लू कोरल्स इंटरटेनमेंट प्रा.लि. बैनर के तले फिल्म ‘मिट्टी’ निर्मित की गई है। जिसका फर्स्ट लुक आजादी के अमृत महोत्सव 15 अगस्त के पावन अवसर पर आउट किया गया था, जिसमें तिरंगे का शेड्स भी देखने को मिला। फ़िल्म के फर्स्ट लुक जहाँ काफी पसंद किया गया, वहीं सोशल मीडिया में तेजी से वायरल भी हुआ है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में यश कुमार हैं। इस फिल्म में उनका तेवर, उनका किरदार, उनका लुक एकदम अलग हटकर दिखने वाला है।

उल्लेखनीय है कि भोजपुरी सिनेप्रेमियों का एक खास वर्ग भोजपुरी फ़िल्म से दूरी बनाए हुए हैं, जिन्हें जोड़ने का कार्य ब्लू कोरल्स इंटरटेनमेंट प्रा.लि. के प्रोड्यूसर अरविंद प्रकाश और प्रेम शंकर कर रहे हैं। भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में ऐसे फ़िल्म निर्माता की बहुत आवश्यकता है, जिनका उद्देश्य ही है बड़े परदे पर सिनेमाहाल में देखने लायक भोजपुरी फ़िल्मों का निर्माण करना। इसी कड़ी में जल्द ही रिलीज होने जा रही भोजपुरी फ़िल्म “मिट्टी” एक मिसाल कायम करने वाली है। बड़े कैनवास बनाई गई यह फिल्म बड़े परदे देखने पर एक अलग ही आनंद देगी। यह फिल्म फुल इंटरटेनिंग है, जिसे बड़े परदे पर देखने के लिए बनाई गई है। इस फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

ब्लू कोरल्स इंटरटेनमेंट प्रा. लि. प्रस्तुत फिल्म ‘मिट्टी’ के निर्माता अरविंद प्रकाश और प्रेम शंकर हैं। कान्सेप्ट डॉ बिन्दु सिन्हा का है। संगीत ओम झा और गीत डॉ कृष्णा शर्मा, विनय निर्मल, उमा लाल यादव और संतोष राजा का है। लेखक मनोज पांडेय हैं। डीओपी देवेन्द्र तिवारी हैं। कोरियोग्राफर राम देवन हैं। कार्यकारी निर्माता पंकज सिन्हा हैं

सवाल के जवाब में फ़िल्म निर्माता अरविंद प्रकाश और प्रेम शंकर ने बताया कि हमारी फ़िल्म ‘मिट्टी’ एक शानदार कहानी वाली फिल्म है। इसमें यश कुमार लीड रोल में हैं। यह फिल्म देश की एकता और अखंडता का संदेश देने वाली होगी। साथ ही इसमें देश की मिट्टी के साथ जुड़े हुए इमोशन को भी हमने दिखाने का प्रयास इस फिल्म के माध्यम से किया है। इसका निर्माण भव्यता के साथ हुआ है. उम्मीद है दर्शकों को हमारा यह प्रयास पसंद आएगा। फिल्म में गीत – संगीत भी कर्णप्रिय हैं। संवाद दिल को छू लेने वाले हैं।

फ़िल्म के निर्देशक चंदन कन्हैया उपाध्याय ने कहा कि यह एक बेस्ट कमर्शियल फिल्म होने वाली है, जो एक सकारात्मक संदेश के साथ बेहतरीन मनोरंजन दर्शकों के लिए होगी। इसलिए हम दर्शकों से आग्रह करेंगे कि फिल्म जब भी रिलीज होगी तो आप सब सिनेमाहाल में जाकर यह फ़िल्म जरूर देखें।

यश कुमार की “मिट्टी” रिलीज को है तैयार, ब्लू कोरल्स इंटरटेनमेंट प्रा.लि. ने बनाया है अनोखी फ़िल्म

रूपा मिश्रा बनी ‘तेजस्विनी यादव आईपीएस’, स्वतंत्रता दिवस पर आउट हुआ फर्स्ट लुक...

भारत देश की आजादी को आज 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। ऐसे में पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए लोग नजर आ रहे हैं। हर घर पर तिरंगा ध्वज फहरा रहा है और देशभर में हर्षोल्लास का माहौल बना हुआ है। इसी बीच फ़िल्म एक्ट्रेस रूपा मिश्रा महिलाओं की आजादी और देश के प्रति कर्तव्य की अगुआई करते हुए भोजपुरी फिल्म ‘तेजस्विनी यादव आईपीएस’ का फर्स्ट लुक लेकर आई हैं। जिसका पोस्टर उन्होंने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। फ़िल्म के पोस्टर के मध्य में रूपा मिश्रा आईपीएस पुलिस ऑफिसर के गेटअप में दिख रही हैं, साथ ही उन्हें और भी चार गेटअप में दिखाया गया है। कहीं न कहीं फ़िल्म के पोस्टर का यह फर्स्ट लुक में देशभक्ति के प्रति समर्पित वीर नारियों के महत्त्वपूर्ण योगदान को भी दर्शाती है। हमारे देश की बेटियाँ भी आज देश की रक्षा में सजग हैं और देश सेवा में रत हैं।

https://www.instagram.com/p/ChQ1w89og2e/

अमृता आर्ट्स प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘तेजस्विनी यादव आईपीएस’ को सेंसर बोर्ड ने यूए (U/A) सर्टिफिकेट दिया है। इस फिल्म के नायक भोजपुरिया बाहुबली प्रिंस सिंह राजपूत और नायिका ब्यूटी क्वीन रूपा मिश्रा हैं। महिला प्रधान इस फिल्म में टाइटल रोल रूपा निभा रही हैं, जोकि काफी चैलेंजिंग है। फिल्म पोस्टर देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वाकई यह फिल्म भोजपुरी फिल्मों की दशा और दिशा बदलने में बहुत सहायक साबित होगी। फिल्म के निर्माता, लेखक व निर्देशक मुरली काफी सुलझे हुए फिल्म मेकर हैं, उनमें सिनेमा के प्रति समर्पण है। वे इस फिल्म के निर्माण में बारीकी से हर पहलु पर ध्यान दिए हैं। संगीतकार ओम झा हैं। गीतकार स्व. श्याम देहाती, सुमीत सिंह चन्द्रवंशी, अजीत मंडल, यादव राज, उमालाल यादव, धर्म हिन्दुस्तानी हैं। छायांकन दिनेश सिंह, संकलन कृष्ण मुरारी यादव, नृत्य संजय कोर्वे, प्रसून यादव, कला प्रहलाद कांदू का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य कलाकार प्रिंस सिंह राजपूत, रूपा मिश्रा, शिव सिंह श्रीनेत, जय सिंह, प्रवीण गौतम, आदित्य शुक्ला आदि हैं।

रूपा मिश्रा बनी ‘तेजस्विनी यादव आईपीएस’, स्वतंत्रता दिवस पर आउट हुआ फर्स्ट लुक

देसी स्टार समर सिंह, रूपा मिश्रा, ऋतु सिंह की भोजपुरी फिल्म ”ग्रेट भईया जी” का फर्स्ट लुक हुआ आउट...

देसी स्टार समर सिंह बने ”ग्रेट भईया जी”, रूपा मिश्रा और ऋतु सिंह ने दिया साथ, फर्स्ट लुक आया सामने

भोजपुरी फिल्म जगत में तहलका मचाने आ रहे हैं करोड़ो दिलों पर राज कर रहे देसी स्टार समर सिंह, दिलों की धड़कन रूपा मिश्रा और बबली गर्ल ऋतु सिंह. उनकी तिकड़ी से सजी भोजपुरी फिल्म ”ग्रेट भईया जी” का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर जारी किया गया है. फ़िल्म का यह पहला पोस्टर काफी अट्रैक्टिव और नयापन लिए हुए है. पोस्टर में दिखाया गया है कि दूधिया सफेद हाफ शर्ट, पैंट और सफेद चप्पल पहने हुए सिंहासन टाइप की रिच चेयर पर बैठे हुए रोबीले लुक में नजर आ रहे हैं. उनके एक तरफ में एक्ट्रेस रूपा मिश्रा और दूसरी तरफ अदाकारा ऋतु सिंह दिख रही हैं. उनके सिर के ऊपर की तरफ भोजपुरी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता उमेश सिंह का फेस दिख रहा है. अगल बगल कृष्णा कुमार, राजकपूर शाही, सीपी भट्ट, जमाल खान, प्रेम दूबे, इन्द्रसेन यादव का फेस नजर आ रहा है. भोजपुरी फ़िल्म ग्रेट भइया जी का पहला पोस्टर का यह लुक हर किसी को खूब पसंद आ रहा है.

इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर को समर सिंह ने सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया है

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2423013597836570&id=100003838606169

अदाकार रूपा मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है

https://www.instagram.com/p/ChO2TMQp66o/

उल्लेखनीय है कि महादेव प्रोडक्शन हाउस और रमेश कुमार यादव द्वारा प्रस्तुत फ़िल्म ”ग्रेट भईया जी” के पोस्टर की झलक पेश की है. जिसकी फिल्मी गलियारों में काफी सराहना की जा रही है. फ़िल्म की प्रोड्यूसर हैं अभिनेत्री से फ़िल्म निर्मात्री बनी रूपा मिश्रा. इस फिल्म के लेखक व निर्देशक मुरली लालवानी हैं. डीओपी विकास पांडेय हैं. संगीतकार साजन मिश्रा हैं. डांस मास्टर  प्रसून यादव व प्रीतम हैं. फाइट मास्टर दिनेश यादव हैं. ड्रेस मैन दिलदार अली, आर्ट डायरेक्टर डीएन मोरिया हैं. मेकअप अजय सोनी शुक्ला, लाइट अनुज का है. प्रोडक्शन अभय कुमार ने किया है. फ़िल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं. इस फिल्म में मुख्य भूमिका में समर सिंह, रूपा मिश्रा, ऋतु सिंह, उमेश सिंह, राज कपूर शाही, जमाल खान, कृष्णा कुमार, सी पी भट्ट, इन्द्रसेन यादव, प्रेम दुबे, राजा भोजपुरिया, दीपक चौबे, कुमार प्रीतम, सौरभ सिंह रसगुल्ला, मास्टर सुलेमान,  बबिता सिंह, अर्जुन यादव, बाला साहेब, रामनाथ चौरसिया, प्रिया शर्मा, लकी पाटिल, रामचन्द्र, करुणेश मिश्रा, अशोक शाह, धरम देव, अजय कुमार, विवेक सिंह रावत, प्रकाश, ओम पाठक, बिन्द्रेश पहलवान, मनप्रीत उप्पल हैं. स्पेशल सांग में रितिका शर्मा अपनी अदा का जलवा बिखेरने वाली हैं.

देसी स्टार समर सिंह, रूपा मिश्रा, ऋतु सिंह की भोजपुरी फिल्म ”ग्रेट भईया जी” का फर्स्ट लुक हुआ आउट

प्रमोद प्रेमी यादव, निधि झा, चाँदनी सिंह ने जीता दर्शकों का दिल, फिल्म गुप्त को मिली बिहार, झारखंड में बम्पर ओपनिंग...

प्रमोद प्रेमी यादव, मोहन जोशी की भोजपुरी फिल्म गुप्त को मिली बिहार, झारखंड में बेस्ट ओपनिंग

भोजपुरी सिनेमा के यूथ स्टार प्रमोद प्रेमी यादव, लूलिया गर्ल निधी झा, अदाकारा चाँदनी सिंह और बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता मोहन जोशी के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘गुप्त’ को बिहार, झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है. जिसे काफी अच्छी ओपनिंग मिली है और दर्शकों द्वारा अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म को बिहार, झारखंड के सिनेमाघरों में फ़िल्म वितरक कंपनी प्रांशुल मैजिक मोमेंट के प्रवीण कुमार ने रिलीज किया है. फ़िल्म में रोमांस से लेकर ऐक्शन का डबल डोज देखने के लिए मिल रहा है. फिल्म की कहानी पारिवारिक है. इसमें पिता के मान सम्मान की लड़ाई को दिखाया गया है. इस फिल्म में जहां प्रमोद प्रेमी यादव फुल टू ऐक्शन मूड में दिख रहे हैं, वहीं निधि झा और चांदनी सिंह के साथ रोमांस का तड़का भी लगा रहे हैं. उनकी तिकड़ी धमाल मचा रही है. साथ ही बॉलीवुड एक्टर मोहन जोशी ने पहली बार प्रमोद प्रेमी यादव के साथ स्क्रीन शेयर किया है. उनकी मुकाबला काबिले तारीफ है.

भोजपुरी फिल्म गुप्त का ट्रेलर पहले ही वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया था. ट्रेलर लोगों ने खूब पसंद किया है. अब सिनेमाघरों में पूरी फ़िल्म भी दर्शकों खूब पसंद आ रही है.

गौरतलब है कि आई जे के फिल्म के बैनर तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म ‘गुप्त’ में प्रमोद प्रेमी का ऐक्शन कमाल का दिख रहा है. वे एक सीन में तो बाहुबली के अंदाज में पूरा तांगा उठा कर सामने गुंडों पर फेंक देते हैं. फिल्म ऐक्शन थ्रिलर फिल्म है. ऐसे में इसमें ऐक्शन सिक्वेंस काफी खतरनाक है. बॉलीवुड स्टाइल का यह सिनेमा दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट कर रहा है. एक से बढ़कर एक कर्णप्रिय शानदार और लाजवाब बने हैं.

बता दें कि भोजपुरी फिल्म ‘गुप्त’ की शूटिंग गुजरात में हुई है. यह डायरेक्टर नन्द किशोर महतो और प्रमोद प्रेमी यादव की हैट्रिक फिल्म बताई जा रही है. प्रमोद प्रेमी यादव और निर्देशक नन्द किशोर महतो फिल्म वीर अर्जुन जैसी सफल फिल्म साथ दे चुके हैं. इस डायरेक्टर एक्टर जोड़ी की एक और भोजपुरी फिल्म का नाम ‘अजय आजाद’ है. यह तीसरी भोजपुरी फिल्म गुप्त है, जिसे सिनेमाहाल में दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है.

संतोष गुप्ता प्रस्तुत इस फिल्म गुप्त के निर्माता इरफान शेख और जयकिशोर चौधरी हैं. डायरेक्टर नन्द किशोर महतो हैं. लेखक ओम प्रकाश यादव, गीतकार व संगीतकार कृष्णा बेदर्दी हैं. छायांकन डी.के. शर्मा, मारधाड़ दिलीप यादव, नृत्य  संजय कोर्वे, कला राम बाबू ठाकुर, संकलन धरम सोनी का है. प्रोडक्शन कंट्रोलर विजय मौर्य हैं. प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं. फिल्म के मुख्य कलाकार प्रमोद प्रेमी यादव, निधि झा, चांदनी सिंह, मोहन जोशी, बृजेश त्रिपाठी, मनोज टाईगर, उमेश सिंह, बालेश्वर सिंह, जय सिंह, रजनीश पाठक, गिरीश शर्मा, के के गोस्वामी, सोनिया मिश्रा, नीरज यादव अहिरा, आकाश चौधरी आदि हैं.

प्रमोद प्रेमी यादव, मोहन जोशी की भोजपुरी फिल्म गुप्त को मिली बिहार, झारखंड में बेस्ट ओपनिंग